सई नदी में मिला चीनी लदा ट्रक, तेज बहाव के चलते करनी पड़ी मशक्कत
प्रशिक्षित गोताखोरों ने करीब 20-25 फीट गहराई में खोजा ट्रक, अंदर माल होने की पुष्टि
परसदेपुर रायबरेली
डीह थाना क्षेत्र की परसदेपुर चौकी अंतर्गत केशवापुर गांव के पास सई नदी में लोहिया रेलिंग तोड़कर गिरे चीनी लदे ट्रक को रविवार को पुलिस ने प्रशिक्षित गोताखोरों की मदद से खोज निकाला। करीब 20 से 25 फीट गहरे पानी में ट्रक का पता चल गया, लेकिन नदी का जलस्तर और तेज बहाव अधिक होने के कारण उसे बाहर निकालने में सफलता नहीं मिल सकी।बताया जाता है कि चीनी से लदा ट्रक सई नदी के पुल से गुजर रहा था। इसी दौरान अनियंत्रित होकर लोहिया रेलिंग तोड़ते हुए नदी में जा गिरा। देखते ही देखते पूरा ट्रक पानी में समा गया। हादसे में चालक ने किसी तरह ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई। चालक ने घटना की जानकारी वाहन स्वामी को दी, जिसके बाद वाहन स्वामी ने पुलिस को ट्रक नदी में गिरने की सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस ने स्थ�