फिरोजाबाद मिशन शक्ति केंद्रों को मजबूत करने के लिए पुलिस की विशेष कार्यशाला, 23 केंद्रों पर दिया गया प्रशिक्षण
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में मिशन शक्ति-05 के तहत जनपद में संचालित 23 मिशन शक्ति केंद्रों की कार्यप्रणाली को और सशक्त बनाने के लिए एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।
30 अगस्त 2026 को पुलिस लाइन स्थित बहुउद्देशीय हॉल में अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी सिरसागंज के मार्गदर्शन में सभी केंद्र प्रभारियों, टीमों और महिला रिक्रूट्स को प्रशिक्षित किया गया।
कार्यशाला में तीन मुख्य बिंदुओं पर प्रशिक्षण दिया गया - MSK पोर्टल पर शिकायतों के त्वरित निस्तारण, SOG, सर्विलांस और साइबर सेल के माध्यम से महिलाओं के विरुद्ध डिजिटल अपराधों से निपटने, और पीड़िता को एकल संपर्क बिंदु के रूप में काउंसलिंग से लेकर विधिक व चिकित्सकीय सहायता प्रदान करने की प्रक्रिया को मजबूत करने पर जोर दिया गया।
#FirozabadNews #MissionShakti #UPPolice #WomenSafety #FirozabadPolice #MissionShaktiPhase5 #NariSuraksha #DDMNewsUP