फिरोजाबाद में कार और बाइक की जोरदार भिड़ंत, बाइक सवार गंभीर घायल
थाना नारखी क्षेत्र के कोटला कोल्ड स्टोर के पास तेज रफ्तार कार और मोटरसाइकिल में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना पर नारखी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायल को सरकारी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
#FirozabadNews #Narkhi #RoadAccident #FirozabadPolice #UPNews #DDMNewsUP
Firozabad, Firozabad | Aug 30, 2026