सड़क हादसे में पुलिस चौकी प्रभारी अरुण चाहर की मौत, पुलिस महकमे में शोक
जानसठ (मुजफ्फरनगर), पानीपत-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग पर चित्तौड़ा कट के पास शनिवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से मुजफ्फरनगर की स्टेडियम चौकी प्रभारी अरुण चाहर की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस उन्हें सीएचसी जानसठ लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पर एसपी सिटी समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
🙏 दिवंगत आत्मा को विनम्र श्रद्धांजलि।
#मुजफ्फरनगर #जानसठ #अरुणचाहर #सड़कहादसा #पुलिस #BreakingNews #BulandVani