मेरठ: पुलिस पर फायरिंग कर भागने का प्रयास, चोरी के मामलों में वांछित आरोपी गिरफ्तार
मेरठ के थाना परतापुर पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित अब्दुल रहमान उर्फ बिल्ला को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, चेकिंग के दौरान आरोपी ने भागने का प्रयास किया और पुलिस टीम पर फायरिंग की। स्कूटी बाउंड्री वॉल से टकराने के बाद आरोपी घायल हो गया, जिसे अस्पताल भेजा गया।
आरोपी के कब्जे से .315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, चोरी की मोटरसाइकिल का इंजन व अन्य पुर्जे और बिना नंबर प्लेट की होंडा एक्टिवा बरामद हुई।
#MeerutNews #मेरठ #परतापुर #MeerutPolice #CrimeNews PoliceAction BreakingNews BulandVaniNews