परैया: परैया में अखिल भारतीय दांगी क्षत्रिय संघ द्वारा शिवसंत सिंह दांगी प्रतिभा खोज परीक्षा में सफल प्रतिभागी पुरस्कृत
Paraiya, Gaya | Apr 5, 2026 परैया के आवासीय इंडियन अकादमी में रविवार संध्या अखिल भारतीय दांगी क्षत्रिय संघ द्वारा पुरस्कार वितरण सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। बीते माह आयोजित शिवसंत सिंह दांगी प्रतिभा खोज परीक्षा में सफल छात्रों को पुरस्कार व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता दांगी क्षत्रिय संघ के प्रखंड अध्यक्ष सुजीत दांगी व संचालन प्रो धनंजय कुमार ने की।