बांका: समाहरणालय में डीएम व एसपी ने 10 लाभुकों को बैट्री चालित ट्राईसाइकिल वितरित की
Banka, Banka | Jun 2, 2026 डीएम नवदीप शुक्ला एवं एसपी उपेन्द्रनाथ वर्मा ने मंगलवार की सुबह 11 बजे समाहरणालय परिसर में 10 दिव्यांगजनों के बीच बैट्री चालित ट्राईसाइकिल का वितरण किया। इस अवसर पर सहायक निदेशक, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग, बांका सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। इस अवसर पर डीएम एवं एसपी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।