लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय में संचालित जिला स्तरीय एकीकृत नियंत्रण कक्ष का उप जिला निर्वाचन अधिकारी जगदीश आर्य ने औचक निरीक्षण किया। दरअसल, लोकसभा चुनाव को लेकर एकीकृत नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है जिसे लेकर सभी कार्मिकों को समय पर उपस्थित होने के निर्देश दिए गए। वहीं, समाचारों पर भी निगरानी रखने के आदेश दिए।