सवाई माधोपुर: जिलानिर्वाचन कार्यालय सवाई माधोपुर ने आवश्यक सेवाओंके मतदाताओंके प्रारूप 12डी प्रथम चरण 26मार्चतक भिजवानेके दिए निर्देश।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आवश्यक सेवाओं की श्रेणी में अनुपस्थित मतदाताओं का शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से अनुपस्थित मतदाताओं के प्रारूप 12डी फॉर्म के प्रथम चरण के आवेदन26 मार्च तक जिला मुख्यालय पर कलक्ट्रेट सभागार में भिजवाया जाना है।निर्वाचन आयोग समय समय पर आवश्यक सेवाओं में कार्यरत व्यक्तियों की श्रेणी को अधिसूचित करता है।