बॉलीवुड के मशहूर सिंगर मीट ब्रॉस मनमीत सिंह व हरमीत सिंह शनिवार को रणथम्भौर पहुंचे। उनके रणथम्भौर आने पर पथिक लोक सेवा समिति के सचिव मुकेश सीट, रामलखन मीना, भगवान सैनी ने एक निजी होटल में जाकर स्वागत किया। इस संस्था के सदस्यों ने रणथम्भौर की फेमस बाघिन मछली का फ़ोटो भेंट किया। कल सुबह की पारी में ये सफारी का आनंद लेंगे।