कुण्डेरा थाना पुलिस ने ध्वनि प्रदूषण के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी दिलखुश पुत्र मदनलाल सैनी निवासी श्यामपुरा को कुण्डेरा सरकारी अस्पताल के पास से गाना बजाने को लेकर गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के ट्रैक्टर से डेक मशीन और पेन ड्राइव को जब्त किया है।