सवाई माधोपुर: निजी स्कूली बस की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द किया
आदर्श नगर स्थित सीमेंट फैक्ट्री मोड़ पर निजी स्कूली बस की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की मौत हो गई। जबकि स्कूटी चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। मौके पर पहुंची मान टाउन थाना पुलिस ने शव का जिला अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। मृतका की पहचान शांतिनगर निवासी मुकेश शर्मा की पत्नी ममता देवी के रूप में हुई है।