ऊन: दुल्लाखेड़ी व गढ़ीपुख्ता में पुलिस ने आयोजित की डिजीटल कार्यशाला, साइबर अपराध के प्रति जागरूकता फैलाई
गुरूवार की शाम 5 बजे पुलिस कार्यालय शामली से बताया गया कि आॅनलाइन ठगी, फिशिंग व डिजिटल फ्रॉड के प्रति जनता को जागरूक करने के उद्देश्य से थाना गढ़ीपुख्ता की साइबर टीम ने दुल्लाखेड़ी व गढ़ीपुख्ता में डिजीटल कार्यशाला का आयोजन किया, जिसके माध्यम से लोगों को डिजिटल लेन—देन में सर्तकता, ओटीपी व पासवर्ड की गोपनीयता, संदिग्ध कॉल व लिंक से बचाव की जानकारी दी।