बक्सर: लालगंज में लोकसभा चुनाव को लेकर जिला स्वीप आइकॉन द्वारा चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान
Buxar, Buxar | Mar 20, 2024 लालगंज स्थित जी डी मिश्रा इंस्टीट्यूट ऑफ हायर स्टडीज महाविद्यालय में बुधवार को जिला स्वीप आइकॉन अभिराम सुंदर के द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। बता दें कि लोकसभा आम निर्वाचन के अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- डीएम अंशुल अग्रवाल के दिशा निर्देश में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए जिले में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।