बक्सर: जासो समेत अन्य जगह से शराब के साथ दो तस्कर को उत्पाद विभाग की पुलिस ने की गिरफ्तार.
Buxar, Buxar | Mar 20, 2024 बक्सर उत्पाद पुलिस द्वारा अलग-अलग जगहों से दो तस्करों को 18 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया है. दोनों के पास से एक-एक कॉर्टन देसी ब्रांड की शराब बरामद की गई. जिसमें 2 सौ एमएल मात्रा की 45 - 45 पीस शराब बरामद की. गिरफ्तार होने वालों में औद्योगिक थाना क्षेत्र के बरूना का रहने वाला लालजी राम एवं मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के जासो का विनोद कुमार राम शामिल है.