बक्सर: जिले में हुआ बेमौसम बरसात, रबि फसल का उत्पादन होगी प्रभावित होने की आशंका, बाजारों में पसरा सन्नाटा
Buxar, Buxar | Mar 20, 2024 जिले के विभिन्न इलाकों में बुधवार को सुबह से हीं बेमौसम बरसात हुई। पुरे दिन रूक रूक कर बारिश होती रही। जिससे अधिकतम तापमान में कमी आई है। इससे एक ओर गर्मी से राहत मिली है तो वहीं किसान इससे परेशान भी हैं। कृषि विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ रामकेवल ने बताया कि इस बारिश से सरसों, मसूर और चना के फसल को नुकसान होगा।