बक्सर: लोकसभा चुनाव को लेकर डीएम एवं एसपी के निर्देश पर एससी, एसटी थाना में शस्त्रों का हुआ भौतिक सत्यापन.
Buxar, Buxar | Mar 20, 2024 लोकसभा चुनाव को स्वच्छ एवं भय मुक्त वातावरण में करने को लेकर जिले के शस्त्रधारियों के शस्त्रों का भौतिक सत्यापन का कार्य किया जा रहा है. इसको लेकर जिला डंडा अधिकारी सह जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्देश जारी किया गया है. जिसके तहत बुधवार को नगर के एससी एसटी थाना में बक्सर अंचल अधिकारी प्रशांत शांडिल्य एवं सीआई बक्सर के उपस्थिति में किया गया.