छतरपुर नगर: बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर कार की ट्रक से टक्कर, छतरपुर की महिला की मौत, अस्पताल में पोस्टमार्टम
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर कार ट्रक से टकरा गई,जिसमें कार में सवार 4 लोग घायल हुए,इनमें से छतरपुर की रहने वाली पदमा गुप्ता को जब ग्वालियर ले जाया जा रहा था तभी रास्ते में उनकी मौत हो गई। आज 20 फरवरी सुबह 11:00 बजे जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया है।