मगरलोड ब्लॉक के ग्राम पंचायत बिरझूली के आश्रित गांव पेण्ड्रा के ग्रामीणों ने बताया कि गांव वाटर लेबल नीचे चले जाने से मोटर पंप बंद हो गए है। जिससे गांव में पेयजल को लेकर काफी परेशानी हो रही है। बताया कि गांव के लोग मजबूरी में तालाब और झरना का पानी पी रहे है। जिससे लोगों को जल जनित बीमारी होने का खतरा बना हुआ है। जिसको लेकर ग्रामीण कलेक्टर कार्यालय पहुँचे थे।