सूरजगढ़: प्रत्येक मंगलवार को सूरजगढ़ा जदयू कार्यालय में लगेगा विधायक का जनता दरबार, पहले दिन कई मामले की हुई सुनवाई
सूरजगढ़ा जद-यू कार्यालय में लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए अब प्रत्येक मंगलवार को विधायक का जनता दरबार लगेगा. मंगलवार को इसकी शुरुआत हुई. यहां अपराह्न 3 बजे तक विधायक रामानंद मंडल ने कई मामलों की सुनवाई की. कई मामले में संबंधित पदाधिकारी से मोबाइल कॉल द्वारा संपर्क कर आवश्यक निर्देश दिया गया. यहां चैंबर ने व्यावसायिक होल्डिंग टैक्स बढ़ाने का विरोध किया.