पातेपुर: पातेपुर के खजूरी गांव में बंद घर से ताला तोड़कर 80 हजार नकद, सोने-चांदी के आभूषण चोरी
पातेपुर के बलिगांव थाना क्षेत्र के खजुरी गांव में चोरों ने एक बंद घर को अपना निशाना बनाकर 80 हजार रुपये नकद तथा लाखों रुपए के सोने एवं चांदी के आभूषण की चोरी कर ली। चोरी के समय घर की महिला पास के गांव में अपने मायके गई हुई थी। घर पहुंचने पर टूटे ताला देख खजूरी गांव निवासी पीड़ित प्रगास राय की पत्नी ने आसपास के लोगों को जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलते ही...