चाईबासा। पश्चिम सिंहभूम जिले के 135वें जिला -उपायुक्त के रूप में मनीष कुमार ने शनिवार शाम 5 बजे निवर्तमान उपायुक्त चंदन कुमार से जिले का पदभार ग्रहण किया। नवनियुक्त उपायुक्त श्री मनीष कुमार भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) 2018 बैच के पदाधिकारी हैं। इससे पूर्व वे पाकुड़ जिले में उपायुक्त के पद पर कार्यरत थे।