विधायक सरार्फ की पुत्रवधू दिव्या गर्ग की शिव मंदिर उमरावत में हुई एंट्री....
भिवानी आँखो देखी हलचल
चंडीगढ़ में विधानसभा का महत्वपूर्ण कार्य होने के कारण विधायक घनश्याम सर्राफ उमरावत गांव के शिव मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में स्वयं उपस्थित नहीं हो पाए।
उनके निर्देश पर परिवार की पुत्रवधु दिव्या गर्ग ने शिव मन्दिर, उमरावत (भिवानी) पहुंच कर मत्था टेका व लोगों के बीच अपनी हाजरी दर्ज करवाई।
इस अवसर पर दिव्या गर्ग ने गाँव के विकास कार्यों के लिए ₹31,000 देने की घोषणा की।
साथ ही कार्यक्रम में प्रस्तुति देने वाली बेटियों को प्रोत्साहित करने के लिए ₹2,100 की राशि भी भेंट की।
इससे पूर्व गाँव वासियों ने दिव्या गर्ग का फूल मालाओं से स्वागत किया।
दिव्या गर्ग ने सभी का धन्यवाद करते हुए क्षेत्र के विकास के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
-टीम घनश्याम सर्राफ
विधायक, भिवानी