गौतम बुद्ध नगर: बीटा-2 क्षेत्र से पुलिस ने मारपीट और साक्ष्य मिटाने के मामले में वांछित वेनिस मॉल के मालिक को किया गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 थाना पुलिस ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए मारपीट करने एवं साक्ष्य मिटाने के मामले में वांछित वेनिस मॉल के मालिक व चर्चित बिल्डर मोंटू भसीन को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी ने बताया है कि गिरफ्तार बिल्डर लंबे समय से मारपीट करने एवं साक्षी मिटाने के मामले में वांछित चल रहे थे। फिलहाल पुलिस द्वारा आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।