गौतम बुद्ध नगर: घंटा गोल चक्कर से पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित 3 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, आला कत्ल क्रिकेट बैट व ईंट बरामद
ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना पुलिस ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए आपसी विवाद में युवक की क्रिकेट बैट से पीट-पीटकर निर्मम हत्या करने वाले तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से आला कत्ल क्रिकेट बैट व एक ईंट भी बरामद कर ली है। थाना प्रभारी ने बताया है कि अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेजा जा रहा है।