जमुई: मिसिर बीघा के पास उत्पाद विभाग की टीम ने 127.5 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ कार को किया ज़ब्त, एक तस्कर गिरफ्तार
Jamui, Jamui | Jul 20, 2026 उत्पाद थाना प्रभारी गौरी शंकर कुमार के नेतृत्व में रविवार और सोमवार की मध्य रात्रि मिसिर बीघा के पास से एक टाटा टियागो कार को जब्त किया गया। कार से 127.5 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। साथ ही एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है। उक्त जानकारी उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार ने सोमवार की शाम 4:00 बजे दी है।