चिनिया: अपराध नियंत्रण को लेकर चिनिया पुलिस अलर्ट, थाना मोड़ पर चलाया वाहन जांच अभियान
Chinia, Garhwa | Oct 1, 2026 चिनिया। अपराध नियंत्रण एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिनिया पुलिस लगातार सक्रिय है। इसी कड़ी में गुरुवार देर शाम थाना मोड़ पर एंटी क्राइम अभियान के तहत सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान आने-जाने वाले सभी वाहनों की जांच की गई।