खिलचीपुर: छापीहेड़ा सेवा भारती के प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षण पूर्ण करने वाली मातृशक्ति को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
सेवा भारती द्वारा संचालित देवी अहिल्याबाई प्रशिक्षण केंद्र, छापीहेड़ा में प्रशिक्षण पूर्ण करने वाली मातृशक्ति को प्रमाण पत्र वितरित आज गुरुवार की सुबह 11 बजे किए गए। केंद्र पर स्थानीय एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की बहनों को स्वरोजगार के लिए सिलाई, ब्यूटी पार्लर एवं मेहंदी का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण पूर्ण करने वाली 180 बहनों को सिलाई, 35 बहनों