कुरुक्षेत्र जेल से फरार कैदी सतविंदर को 11 दिन के बाद CIA की टीम ने किया गिरफ्तार, नशे की लत के लिए कभी लुधियाना कभी खन्ना रुका बाद में अपने गांव मंडोखरा आने पर CIA के हत्थे चढ़ा.....
सरकारी हॉस्पिटल से फरार कैदी पहले ट्रेन पकड़ लुधियाना पहुंचा और रात को पार्क में सोया दिन में नशे की ललक लगने पर दुकान से i phone चुराया और नशा खरीदा और 2 दिन बिताए। नशे की दुबारा ललक लगने पर बेहोश हो गया फिर पंजाब हॉस्पिटल में पड़ा रहा दुबारा वहां नशे की ललक लगने पर हॉस्पिटल से भागा। खन्ना
ट्रेन से पहुंच कर किसी की बाइक चुराई और अपने गांव मंडोखरा पहुंचा जहां CIA की टीम ने सतविंदर को गिरफ्तार कर हिरासत में ले लिया।
सतविंदर वही आरोपी है जो बुजुर्ग माता के कानों से सोने की बालियां झपट कर भागा था और जिसको गांव के होनहार व्यक्ति ने पीछा कर के शाहाबाद में पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था।