सिंगरौली: कोयला चोरी के मामले में चालक के विरूद्ध अपराध दर्ज, ट्रांसपोर्टर की भी बढ़ेगी मुश्किलें
2 एवं 3 अप्रैल की रात को चेकपोस्ट झोखो में ट्रक वाहन क्रमांक यूपी 50 बीटी 1406 का चालक फर्जी ईटीपी के माध्यम से कोयला पार कर रहा था की चेकपोस्ट प्रभारी अनिल मिश्रा व अन्य पुलिस कर्मियों ने ट्रक को जप्त कर वैध दस्तावेज मांगा। मौके पर फर्जी ईटीपी दिखाया गया। बाद में ट्रक को चालक के साथ चितरंगी थाना पहुंचाया । जहां जांच पड़ताल के बाद आरोपी चालक के विरूद्ध आज भादवि की धारा 420,467,468,471,खान एवं खनिज अधिनियम 1957 की धारा 4 एवं 21 के तहत अपराध पंजीबद्ध करते हुये आरोपी चालक को गिरफ्तार क र लिया गया है।