सिंगरौली: सरई थाना क्षेत्र में किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक निवेदिता गुप्ता के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार वर्मा, एसडीओपी देवसर राहुल कुमार सैयाम के मार्गदर्शन में थाना सरई पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि फरियादी ने महिला थाने में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म करने की शिकायत की थी। जिस पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला पंजीबद्ध कर तलाश की जा रही थी। जिसे आज की गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।