सिंगरौली: माडा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के साथ हुआ दुराचार, पुलिस ने आरोपी को गजरा बहरा से किया गिरफ्तार
माडा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के साथ अरहर के खेत में उसी के गांव के आरोपी ने दुराचार किया था। जिसकी रिपोर्ट 28 मार्च को लिखित रूप में पीड़िता के द्वारा माडा थाने में दी गई थी। इसके बाद उपनिरीक्षक एमपी तिवारी द्वारा इस मामले की विवेचना की जा रही थी इसी दौरान सूचना मिली कि आरोपी गजरा बहरा में है। जिसे पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया हैं। आज पुलिस द्वारा जे आर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।