सिंगरौली: गोरबी पुलिस ने डकैती की योजना समेत अन्य आरोपों में फरार स्थाई वारंटी को तेलदह चिनगी टोला से किया गिरफ्तार
श्रीमती निवेदिता गुप्ता, पुलिस अधीक्षक सिंगरौली के निर्देशन पर स्थाई वारंटियों एवं आरोपियों के धर पकड़ पर हेतु चलाए जा रहे हैं अभियान के तहत मोरवा थाना क्षेत्र के गोरबी पुलिस ने डकैती की योजना बनाने, अवैध हथियार रखने एवं घर में घुसकर धमकाने के अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे आरोपी को बरगवां थाना क्षेत्र के तेलदह चिनगी टोला से अंततः गिरफ्तार कर लिया है।