सिंगरौली: सिंगरौली में आधी रात को पुलिस नाइट कॉम्बिंग गश्त में 68 आरोपियों पर की गई कार्रवाई, 8 शराब तस्करों पर भी हुई कार्रवाई
दिनांक 06-07-- अप्रैल 2024 की मध्यरात्रि को 200 से अधिक पुलिस कर्मियों की 18 टीमों ने नाइट कॉम्बिग गश्त के दौरान गिरफ्तारी वारंटी, फरारी वारंटी, स्थाई वारंटी, इनामी बदमाशों व गुण्डा/निगरानी बदमाश के साथ अन्य अपराधों में फरार आरोपियों की धरपकड़ करते हुए 68 आरोपियों पर कार्रवाई की है। इसी दौरान शराब तस्करी में लिफ्ट आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।