सिंगरौली: बाघाडीह में रेत माफियाओं के घर पर दी गई दबिश, सागौन व चिरान साल की लकड़ी, ट्रैक्टर-ट्रॉली व स्कॉर्पियो वाहन जब्त
उप वनमण्डल अधिकारी गोरबी जया त्रिपाठी के मार्गदर्शन व सतत निगरानी में वन अमला एवं पुलिस बल की संयुक्त टीम ने बीती देर रात बरगवां वन अमले पर हमला कर अवैध रेत से लोड ट्रैक्टर छुड़ाकर ले जाने वाले रेत माफियाओं के घर दबिस देते हुए घर से पावर ट्रैक ट्रैक्टर व स्कार्पियों वाहन, जिससे सरहंगों द्वारा वन कर्मचारियों की रैकी की जा रही थी उसे जब्त किया गया। वहीं दबिश के दौरान संयुक्त टीम को आरोपियों के घर पर अवैध रूप से रखी 12 नग वनोपज सागौन की लकड़ी लगभग 1 घ.मी. व 200 नग चिरान साल भी बरामद हुआ है।