उरई: धोखाधड़ी कर युवक से ₹4 लाख से अधिक हड़प लेने के मामले में उरई कोतवाली पुलिस ने एक व्यक्ति पर दर्ज किया मुक़दमा
Orai, Jalaun | Jan 19, 2024 उरई कोतवाली पुलिस को एक युवक ने तहरीर देते हुए बताया कि एक व्यक्ति ने उसके साथ धोखाधड़ी की घटना को अंजाम दिया है। युवक ने पुलिस को बताया कि पेटीएम मशीन दिलाने के बहाने व्यक्ति ने उसके साथ धोखाधड़ी कर ₹4 लाख से अधिक हड़प लिए और वापस नहीं कर रहा है। जिसको लेकर कोतवाली पुलिस ने व्यक्ति पर संबंधित धाराओं में मुक़दमा दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।