उरई: ग्राम अमगुआ से एक युवक हुआ लापता, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की शुरू
Orai, Jalaun | Jan 19, 2024 शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अमगुआ का रहने वाला एक युवक दिनांक 14.01.2024 को अपने घर से किसी काम का बोल कर रात के समय निकला था। वह काफी समय तक अपने घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसको हर जगह ढूंढने का प्रयास किया। जब युवक का पता नहीं लगा, तब परिजनों ने पूरे मामले की शिकायत उरई कोतवाली पुलिस से की। पुलिस ने प्रकरण में आज मुकदमा दर्ज किया और मामले की जांच शुरू कर दी।