उरई: विकास भवन सभागार उरई में जिलाधिकारी ने सड़क सुरक्षा माह को लेकर अधिकारियों के साथ की बैठक, दिए आवश्यक दिशा निर्देश
Orai, Jalaun | Jan 19, 2024 शहर के विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी ने परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। वहीं बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सड़क सुरक्षा माह के तहत अधिकारियों को तेज़ी व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही नेशनल हाईवे पर सड़क के किनारे खड़े वाहनों पर भी कार्रवाई करने की बात कही है। जिलाधिकारी ने लोगों को यातायात नियमों का पालन करने व जागरूक करने के निर्देश भी दिए हैं।