डलमऊ: डलमऊ क्षेत्र में धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई दीपावली
डलमऊ क्षेत्र में दीपावली का पर्व धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। लोगों ने घरों और प्रतिष्ठानों को दीपों, रंग-बिरंगी झालरों से सजाया। शाम को विधि-विधान से मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद लोगों ने दीप जलाकर खुशियां मनाईं। बच्चों और युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। पूरे क्षेत्र में रोशनी और उल्लास का माहौल रहा।