मड़ावरा: मड़ावरा में जिओ पेट्रोल पम्प के पास बाइक और कार की टक्कर में बाइक सवार महिला हुई घायल
मड़ावरा में जिओ पेट्रोल पम्प के पास शनिवार को दोपहर करीब 1 बजे एक बाइक में कार टकरा गई जिससे बाइक सवार महिला घायल हो गई। जिसे मौके पर मौजूद लोगों के द्वारा इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मड़ावरा में लाया गया।जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद महिला की हालत गम्भीर पाये जाने पर उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है।