चित्रकूट राजापुर के चिल्ली राकस निवासी महिला की अचानक तबीयत बिगड़ी जिला अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत परिजनों में मातम। चित्रकूट जनपद के राजापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चिल्ली राकस निवासी महिला की आज मंगलवार की दोपहर 12 जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई मृतका 45 वर्षीया महिला मैकी देवी पत्नी छोटा के परिजनों ने बताया मैकी देवी की बीते सोमवार को अचानक तबियत बिगड़ी तो परिजन उसे राजापुर में ही एक प्राइवेट हॉस्पिटल लेकर पहुंचे जहां से उसे जिला अस्पताल ले जाने की सलाह दी गई जिसको परिजनो ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां मैकी देवी की आज मंगलवार की दोपहर 12 बजे इलाज के दौरान मौत हो गई वहीं मैकी देवी की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है वहीं परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया और शव लेकर घर चले गए