चित्रकूट नगर पालिका क्षेत्र के पासी तिराहा में बन रही सीसी रोड निर्माण में अनियमिताओं का आरोप जांच की मांग कर पूर्व सभासद ने डीएम को सौंपा ज्ञापन मामला चित्रकूट जनपद के नगर पालिका क्षेत्र के पासी तिराहा का है जहां पासी तिराहे से बाबूलाल गर्ग तक बन रही साढ़े 400 मीटर सीसी रोड निर्माण में पूर्व सभासद ने अनियमिताओं का आरोप लगाया है और आज मंगलवार की सुबह 9:30 बजे जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप जांच की मांग की है पूर्व सभासद सुशील श्रीवास्तव ने बताया कि पासी तिराहा से बाबूलाल गर्ग तक साढ़े 400 मी आर सी सी रोड का निर्माण कराया जा रहा है जिसमें रोड अभी मात्र 30 मी ही बनाई गई है जिसमें एस्टीमेट के विपरीत यानी मानक विहीन कार्य कराए जा रहा है जिसकी जांच कराए जाने की मांग कर उनके द्वारा जिलाधिकारी को ज्ञापन सोपा गया है