पाली: पाली पुलिस ने शांति भंग की आशंका के चलते तीन आरोपियों पर की कार्रवाई, भेजा न्यायालय
Pali, Lalitpur | May 3, 2026 पाली पुलिस ने लड़ाई झगड़े के मामले को दृष्टिगत रखते हुए थाना क्षेत्र अंतर्गत निवासी तीन आरोपियों पर शांति भंग की धाराओं में कार्यवाही करते हुए उन्हें रविवार दोपहर के समय गिरफ्तार कर लिया। उक्त आरोपियों का चिकित्सकीय परीक्षण कराया जाने के बाद पुलिस द्वारा उन्हें संबंधित न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।