भोरे: सेमरौना गांव में पुलिस ने छापेमारी कर हत्या के प्रयास में शामिल एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा
भोरे थाना क्षेत्र के सेमरौना गांव में पुलिस ने छापेमारी कर हत्या के प्रयास कांड में शामिल एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। जिसे गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी की सेमरौना निवासी रामचंद्र चौरसिया घर पर ही है। जिसके आधार पर पुलिस ने छापेमारी की और उसे गिरफ्तार कर लिया। मामले में भोरे थाना में कांड अंकित किया गया है।