भोरे: महरादेउर छावनी के पास लगी भीष्म आग में कई लोगों का सामान जला, गैस सिलेंडर फटने के साथ-साथ माल मवेशी भी झुलसे
भोरे थाना क्षेत्र के महरादेउर छावनी के पास बुधवार की शाम अचानक आग लगने से अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया। आग को बुझाने हेतु ग्रामीणों ने काफी मशक्कत किया। इस अग्निकांड में गैस सिलेंडर फटने की भी बात सामने आ रही है। कई लोगों का कपड़ा, बिछावन, अनाज, नगद रुपए आदि जल गया है। वहीं,एक मवेशी के झुलसने से मौत हो गई है। ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पा लिया गया।