भोरे: भोरे में वृद्ध व दिव्यांग मतदाताओं को किया गया जागरूक, बूथ पर दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में BDO ने दी जानकारी
भोरे में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सोमवार को प्रखंड क्षेत्र के वृद्ध व दिव्यांग मतदाताओं को जागरूक करने हेतु कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बीडीओ दिनेश कुमार सिंह ने मतदाताओं को मताधिकार का प्रयोग करने हेतु दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा की वृद्ध एवं दिव्यांग मतदाताओं की सुविधा के लिए मतदान केदो पर रैंप की सुविधा रहेगी।