भोरे: भीखा छापर गांव में पिता और भाई की हत्या करने जा रहे युवक को पुलिस ने दबोचा, देशी कट्टा व कारतूस किया बरामद
थाना क्षेत्र के भीखा छापर गांव में मंगलवार को संपत्ति के विवाद को लेकर पिता और भाई की हत्या करने जा रहे यह की युवक को पुलिस ने समय रहते दबोच लिया। उसके पास से एक देशी कट्टा व कारतूस पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस की इस तत्परता के कारण पिता और भाई की जान बच गई। जानकारी के मुताबिक पंकज सिंह अपने पिता रमेश सिंह और भाई को संपत्ति के विवाद को लेकर धमकी दे रहा था।