भोरे: भोरे थाना क्षेत्र से आर्म्स एक्ट के मामले में एक अभियुक्त की हुई गिरफ्तारी, प्राथमिकी दर्ज करने के बाद भेजा गया जेल
भोरे थाना क्षेत्र से मंगलवार को आर्म्स एक्ट के मामले में कुल एक अभियुक्त की गिरफ्तारी हुई है। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि भीखा छापर गांव में संपत्ति के विवाद को लेकर अभियुक्त द्वारा देशी कट्टा निकाल कर जान से मारने की कोशिश की जा रही थी। जिसमें उस युवक को कट्टा के साथ गिरफ्तार किया गया।