भोरे: बेरौना व मठिया गांव में गत दिनों हुई अगलगी की घटना के बाद पीड़ितों को दी गई सहायता राशि, सीओ ने वितरण किया चेक
भोरे प्रखंड क्षेत्र के बेरौना व मठिया गांव में गत दिनों अगलगी की घटना घटित हुई थी। जिसमें लोगों के सामानों की काफी क्षति हुई थी। जिसके बाद अग्निकांड के पीड़ितों को अंचल कार्यालय में सहायता राशि के रूप में 12 -12 हजार रुपए का चेक प्रदान किया गया। सीओ अनुभव कुमार ने सभी पीड़ितों को अपने हाथों से चेक वितरण करते हुए कहा की क्षति तो काफी हुई है।