अशोक नगर: हापाखेड़ी गांव में घायल युवक की भोपाल में इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप
अशोकनगर जिले के हापा खेड़ी गांव में बीते 1 अप्रैल को मजदूरी करने गया एक युवक संदिग्ध हालात में गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसकी उपचार के दौरान भोपाल की हमिदिया अस्पताल में मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजपुर निवासी मुरली पुत्र केसरी शाक्य उम्र 23 वर्ष बीती एक अप्रैल को हापा खेड़ी गांव में जालम सिंह यादव के घर पुताई का काम करने गया था।